खुदकुशी या मर्डर मामला प्रेम प्रसंग जुड़ा होने का अंदेशा जांच में जुटी पुलिस।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मंदसौर में ग्राम कचनारा में महू-नीमच राजमार्ग पर सरसौद फंटे पर रेलवे ट्रैक के पास युवक और युवती के शव मिले हैं। मृतक युवक-युवती रतलाम जिले के ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले थे। दोनों दो दिन से लापता थे।

टीवी ट्यूब चैनल पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

उनके मोबाइल पर स्वजन के कॉल आने से दोनों की पहचान हुई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, दलौदा थाना क्षेत्र में स्थित सरसौद फंटे पर सुबह लगभग 11 बजे युवती का शव पेड़ पर लटका मिला, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

शिव रात्रि पर छोटे लोगों ने किया बड़ा कार्य ????????

https://youtu.be/U4vdZmElYlg?si=pLSbg8gbUUdVXSSa

मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक युवक रतलाम जिले के ग्राम बरखेड़ा निवासी 19 वर्षीय धनजी पुत्र रामचंद्र डावर है। युवती की पहचान 20 वर्षीय केला बाई पुत्री शंभू डाबी के रूप में हुई है।

 

घटनास्थल पर मिले मोबाइल पर आ रहे कॉल से दोनों मृतकों के परिवारों की जानकारी मिली। युवक-युवती दो दिनों से लापता थे और उनके स्वजन तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के मार्चुरी कक्ष में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। दलौदा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!