विरुपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का किया भूमि पूजन ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

विरुपाक्ष महादेव :

 

आज 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रतलाम जिले के प्रसिद्ध प्राचीन महाकाल मंदिर के समीप स्थित बिलपांक विरुपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 33 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।

यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://youtu.be/lVzyWYOlc6k?si=VY51_cbI_Mm9VZKe

इस ऐतिहासिक अवसर पर विधायक ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला भाजपा प्रभारी श्री प्रदीप पांडे, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री बजरंग पुरोहित, श्री शैलेंद्र डागा, जनपद अध्यक्ष सुश्री साधना जायसवाल, एसडीएम श्री विवेक सोनकर, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना की और बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर के अन्य आवश्यक कार्य जैसे कॉरिडोर निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए भी ध्यान आकर्षित शीघ्र ही किए जाएंगे, जिसके लिए शासन भी आवश्यक कार्य प्रणाली पर सहायता प्रदान करने पहल जारी रखी जाएगी ।

इस अवसर पर विधायक श्री मथुरालाल डामोर, श्री प्रदीप पांडे, श्री प्रदीप उपाध्याय और महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में शिव भक्तों और सनातनी संस्कृति के महत्व को उजागर किया और चैतन्य काश्यप फाउंडेशन की इस पहल को ऐतिहासिक कदम बताया।

https://youtu.be/7RwnNf0aag4?si=4nmyoIs9Z9I_Gito

कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक पाटीदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन का कार्य सरपंच श्री विष्णु पाटीदार ने किया।

 

टोटल खबरें दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? 4u

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ने न केवल शिव भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ किया, बल्कि सनातनी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!