पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी से परेशान होकर खा लिया जहर।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कभी शादी मत करना…’ लिखकर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी से परेशान होकर खा लिया जहर।
ख़बर को यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ???? क्लिक करें ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता सुरेंद्र वर्मा के पुत्र कारोबारी प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। स्वजनों ने प्रमोद को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जहरीला पदार्थ खाने से पहले लिखे नोट में प्रमोद ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि कभी शादी मत करना…। प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। स्वजन का कहना है कि उनका ससुराल वालों से विवाद चल रहा है।
पत्नी ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी
पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में कुछ दिन पहले उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रमोद और उनके स्वजन को नामजद किया गया था। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। स्वजन के अनुसार, इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने राजीनामा भी करा दिया।
मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गया था
इसके बाद भी पत्नी और स्वजन मान नहीं रहे थे और कानूनी कार्रवाई को लेकर लगातार धमका रहे थे। इससे प्रमोद मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुके थे। शनिवार को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाने से पहले कई पन्नों का नोट लिखा।
‘मैं अच्छा भाई और अच्छा पिता नहीं बन सका’
इसमें लिखा- शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मां मुझे माफ कर देना मैं अच्छा बेटा, भाई व अच्छापिता नहीं बन पाया। अंत में लिखा- कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather