थाना नामली जिला रतलाम पुलिस द्वारा हत्याकांड का पर्दाफाश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

*संक्षिप्त विवरण –* आज दिनांक 12.03.2025 को फरियादी नेपाल पिता जगदीश डोडिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम सिमलावदाखुर्द थाना नामली द्वारा सूचना दी गई कि उसके भाई ईश्वर उर्फ छोटु की लाश ज़डवासाकला पुलिया के नीचे पडी हुई है । उसके पास ही उसकी टुटी हुई मोटर सायकल भी पडी है । ईश्वर उर्फ छोटु का गला कटा हुआ है । किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है । उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी बांगरोद उनि.शांतिलाल चौहान द्वारा अपराध की देहाती नालसी लेख की गई 
युटुब चैनल पर देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करे ताकि आपको नई ख़बर मिल सके।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* घटना की गंभीरता की दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीओपी अनुभाग रतलाम ग्रामीण श्री किशोर कुमार पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी श्री अतुल मित्तल, थाना थाना प्रभारी नामली श्री पतिराम डावरे,थाना प्रभारी बिलपांक श्री अय्युब खान, फिंगर प्रिंट अधिकारी श्री दिनेश राठी, डॉग स्कॉड एवं सायबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया। 

कल कलेक्टर कार्यालय में जन सुनवाई आए लोगों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल ????????????

https://youtu.be/dmSkfTrvtjw?si=AwEjGX8uQqqIJS5b

            घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। घटना स्थल से खून में लथपथ चाकू जप्त किए गए जो प्रथम दृष्टिया ढाबे पर उपयोग किए जाने वाले चाकू जैसे थे। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत जाति भाट निवासी बजरंग नगर रतलाम की तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में विशाल द्वारा अपने दोस्त वीरेंद्र सिंह उर्फ उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया के साथ मिलकर ईश्वर उर्फ छोटू को मेरे ढाबे के पास बने पुल के पास ले जाकर मारपीट कर चाकू से गला काटकर ईश्वर उर्फ छोटू की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को नाले की तरफ लुढ़का दी तथा ईश्वर की मोटर साइकिल भी ढाबे से ले जाकर वही पटक दी। उसके बाद आरोपी विरेन्द्रसिंह द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से विशाल को घर छोड़ दिया जहां से दोनों आरोपी अलग अलग फरार होने की फिराक में थे।
               पुलिस द्वारा आरोपियों विशाल उर्फ देवांश एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया। 
*हत्या का कारण–* प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विशाल उर्फ देवांश ने बताया कि मृतक ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया मेरे ढाबे पर आकर गाली गलोच कर रहा था। ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया का विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया जो मेरे ढाबे पर बैठा था उससे भी विवाद कर रहा था। इसी कारण आरोपियों विशाल और विरेन्द्रसिंह द्वारा ईश्वर की मारपीट कर चाकू से हत्या कर दी।

*गिरफ्तारशुदा आरोपी –*
*01.* विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत जाति भाट उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम
*02.* विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया पिता लोभसिंह सोनगरा उम्र 25 साल निवासी ग्राम रिंगनिया थाना नामली
*सराहनीय योगदान-* श्री अतुल मित्तल एफएसएल अधिकारी रतलाम, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, उनि.अमित शर्मा, सउनि सरदारसिंह परमार, प्रआर रामचंद्र बारोड, प्रआर राहुल जाट, प्रआर ईश्वरसिंह राठौर, प्र आर निलेश पाठक, आर माखनसिंह, आर धर्मेन्द्र यादव, आर मनोहर नागदा, आर बहादुरसिंह चौहान, आर धर्मेन्द्र मईडा, आर कुलदीप व्यास, आर दीपक मकवाना सालाखेड़ी आर चालक संदीप जाट आर संजय खींची, आर मुकेश गणावा, सैनिक वीरेंद्र सिंह, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

पूरी ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए ????????

https://naradhnews24.in

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather