कृषि उपज मंडी में गेहूं की जोरदार आवक, जगह कम पड़ी, बैरिकेड्स लगाकर रोकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

नारद न्यूज सैलाना, रतलाम,उज्जैन।
कृषि उपज मंडीयों में सोमवार सुबह गेंहू की जोरदार आवक हुई। इतनी अधिक संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी पहुंची कि मंडी परिसरों के आसपास की जगह पूरी तरह से भर गई जिससे चलते मंडी कर्मचारियों को व्यवस्था संभालना पड़ी और एक के बाद एक पहुंचते वाहनों को बैरिकेड्स लगाकर रोकना पड़ा। सैलाना में अनाज से भरे वाहन की लम्बी लाइने देखी जा रही हैं।

 

इस दौरान किसानों में विवाद की स्थिति भी बनी।
दरअसल, होली पर्व के अवकाश के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुली जिसके चलते बड़ी तादाद में किसान गेंहू की उपज लेकर पहुंचे। रात दिन से लगातारअधिक संख्यां में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था।
 इनमें से कुछ ऐसे थे जो रात को ही पहुंच गए थे। सुबह ९ बजे तक फड़ के आसपास का पूरा परिसर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भर गया। बावजूद इसके किसान उपज लेकर पहुंचते रहे। इससे वहां बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का मजमा लग गया। जिसके चलते मंडी
कर्मचारियों को बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोकना पड़ा।वाहन खड़े करने को लेकर बनी विवाद की स्थिति, रंगपंचमी पर रहेगा अवकाश विवाद की स्थिति बनी कर्मचारियों ने किसानों को अपने वाहनों को सलीके से फड़ के आसपास तथा बाहर रोड़ पर खड़ा करने के लिए कहा। इस दौरान कुछ वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर विवाद भी हो गया। हालांकि, थोड़ी कहासुनी और अन्य किसानों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया।

चाकू बाजी, हफ्ता वसूली, चोरी की खबरें देखने k लिए ???? ????

https://youtu.be/8t-OoIb7CEo?si=W5qMxH0ZdXvs9UqR

इसके बाद किसान नीलामी शुरू होने का इंतजार करते रहे।अवकाश के लिए अनाउंसमेंट इधर, रंगपंचमी के अवकाश को लेकर मंडी में अनाउंसमेंट भी होता रहा। इसमें कहा गया कि बुधवार को रंगपंचमी पर्व के चलते मंडी में अवकाश रहेगा। इस दिन किसान अपनी उपज लेकर मंडी में ना आएं। बार-बार यह अनाउंसमेंट होता रहा ताकि सभी किसानों को अवकाश की जानकारी मिल सके।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!