देशी शराब (कम्पोजिट) की दुकान हटाने के सम्बंध में प्रशासन को दिया ज्ञापन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

देशी शराब (कम्पोजिट) की दुकान हटाने के सम्बंध में प्रशासन को दिया ज्ञापन।

 

श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय जिला रतलाम (म.प्र.)वार्ड क्रं. 31 – जावरा रोड़ से देशी शराब (कम्पोजिट) की दुकान हटाने के सम्बंध में जिले के सैकड़ो परेशान लोगों के हस्ताक्षर कर जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच दिया ज्ञापन।

टीवी युटुब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

: देशी शराब की दुकान अन्य स्थान पर स्थानांतरित की जाये ।उपरोक्त विषयान्तर्गत है कि वार्ड क्रं. 31 स्थित जावरा रोड़ पर देशी शराब की दुकान हटाई जाएं। शराब की दुकान मेन रोड़ पर होने की वजह से शराबी आए दिन वहां पर शराब पीकर वाद-विवाद करते है और उक्त क्षेत्र में सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। उल्लेखनीय है कि उक्त देशी शराब की दुकान से करीबन 70-80 मीटर पर ही पीर बाबा की दरगाह, शितला माता मंदिर तथा शासकीय मा. विद्यालय है। धार्मिक स्थल करीब होने के कारण वहां पर धर्मालुओं का आना जाना लगा रहता है और यह शराबी वहीं दुकान से शराब खरीदकर वहीं पर शराब पीते है। इन शराबियों की वजह से आम नागरिको को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शासकीय विद्यालय भी कुछ ही दूरी पर होने के कारण बच्चों को भी उक्त क्षेत्र में से निकलने में परेशानी होती है। वहीं मेन रोड़ होने के कारण उक्त जावरा रोड़ क्षेत्र से भारी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में इन शराबियों की वजह से दुर्घटना होने का अंदेशा लगा रहता है।

प्राप्त जानकारी नारद न्यूज़ 24 को 

अखिल भारतीय बैरवा महासभा पंजीकृत के प्रांतीय मंत्री अनील रानीवाल बैरवा ने दी।

 

अतः मान्यवर महोदय आपसे निवेदन है कि जनहित व समाजहित में उक्त क्षेत्र से देशी शराब की दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित की जावें। अन्यथा क्षेत्रवासियों को क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने हेतु आंदोलन हेतु विवश होना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी।सहयोग की अपेक्षा के साथ दिया ज्ञापन।

 

, देशी शराब की दुकान से निम्न की दूरी प्रशासन की तय गाइड लाइन से भिन्न है।

किसान एकता जिंदाबाद करते कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ????????????

https://youtu.be/3P9mgfen7Eg?si=HfDZSNXI1ZPY1qOE

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!