पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चैकिंग लगातार अभियान जारी*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम पुलिस चैकिंग के दौरान् थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को पकड़ा* आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया*

*रतलाम – दिनांक 26.03.2025* — पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में चाकुबाजी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।

इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । चैकिंग के दौरान् थाना स्टेशन रोड़ पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए *02 बदमाशों को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा* जिन पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

यूट्यूब चैनल पर देखने के लए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

01.. दिनांक 26.03.2025 की संध्या को सूरजपोर पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी *मतीन खान पिता कयूम खान उम्र 21 वर्ष निवासी रहमानी गली मोचीपुरा रतलाम* को कमर में एक धारदार हथियार खोसे हुए पकड़ा जिससे उक्त धारदार हथियार आर्म्स एक्ट के अंतर्गत जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया।

02.. दिनांक 26.03.2025 की संध्या को सूरजपोर पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी *अभी सालवी पिता राजेश सालवी उम्र 21 साल निवासी बिरमावल थाना बिलपांक रतलाम* को कमर में एक धारदार हथियार स्प्रिंगदार चाकू खोसे हुए पकड़ा जिससे उक्त धारदार हथियार आर्म्स एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया ।

*महत्तवपूर्ण भूमिका*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ निरी. स्वराज डाबी, उ नि रूप सिंह शक्तावत, प्र आर मनोज पांडे, प्र आर मुकेश ओसारी, आर स्नेहपाल सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather