रतलाम: जोहार फिजिकल एकेडमी के सूत्रधार दिनेशजी माल के नेतृत्व में आर्ट एंड साइंस कॉलेज, रतलाम के सेमिनार हॉल में मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 200 से 250 चयनित विद्यार्थी शामिल हुए, जिनका पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में जोहार फिजिकल एकेडमी परिवार, सक्सेस अकादमी के पुष्पेंद्र सिंह राठौर और डायनेमिक एकेडमी के हिम्मत सिंह राठौड़ ने सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जनपद सीईओ एवं रतलाम ग्रामीण के विधायक प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर, आकाश संगठन के जिला अध्यक्ष ध्रुवलाल निनामा, सैलाना CM राइस स्कूल के प्राचार्य गिरीश सारस्वत, डॉक्टर भरत निनामा, लॉ कॉलेज के प्रोफेसर विजय मुवेल, अर्जुन मईडा (कमांडो), बाथम सर, विश्वनाथ भाभर, रायचंद भाभर (एनर्जी कमांडो), सोहनलाल ओहरी (रिटायर्ड बीएसएफ जवान), अमृत पंडित (विजन कंप्यूटर संचालक), राकेश कुमावत (NEET अभ्यास इंस्टिट्यूट, रतलाम), नंदकिशोर निनामा (आर्ट एंड साइंस कॉलेज), श्वेता सक्सेना (रामपुरिया मेडिकल स्कूल), किशन साहू (पत्रकार), सुबोध मिश्रा (केमिकल इंजीनियरिंग, मामा बालेश्वर दयाल के पोते), राजाराम ओहरी एवं राधेश्याम गरवाल (LIC) शामिल रहे।

अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं इस अवसर पर अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। डॉ. आर. भरत निनामा ने करियर मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला, जबकि लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने पुलिस विभाग में आरक्षक से लेकर उच्च अधिकारी तक की पदोन्नति के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा, एमपीपीएससी, एमपीएसआई, यूपीएससी एवं अन्य उच्च स्तरीय परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर भी उपयोगी सुझाव दिए गए।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में चयनित निम्नलिखित अभ्यर्थियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया:

सुमन कटारा,सुनीता डामोर,काजल गुप्ता (वनरक्षक/MP पुलिस),अनीता डामोर,संजीवनी,डामोर,ममता देवड़ा,विकास मचार,मनोज गोदा,वीरेंद्र गोयल,दीपक मालवीय,मुकेश मईडा,ईश्वर गामड़,संजय बारिया,सांवरिया खराड़ी,राज डामोर,प्रवीण सिंह,निकेश कटारा,गिरीश मईडा।
हमारे टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए ????????
चैनल लाईक सब्सक्राइब करें।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
अंशुल भगोरा (पटवारी)
अक्षय जोशी (पोस्ट ऑफिस)
सुशील सिंगाड़ (पटवारी)
लखन पांचाल (रेलवे CHL)
राजेश सिंगाड़ (आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट)
राज बारे सर (जेल प्रहरी)
राहुल डिंडोर
टीकम सिंह डामोर
बहादुर भाभर ।
समारोह का सफल संचालन एवं समापन इस कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा गायत्री द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम लगभग 3 से 4 घंटे तक चला, जिसमें चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
वेबसाइट न्यूज चैनल पोर्टल पर देखने के टच करें ???? ???? ????
अंत में, जोहार फिजिकल एकेडमी के संस्थापक दिनेश माल ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।इस आयोजन में जोहार फिजिकल एकेडमी, सक्सेस अकादमी एवं डायनेमिक एकेडमी की अहम भूमिका रही।

यह भव्य सम्मान समारोह चयनित अभ्यर्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचने की दिशा में उनका उत्साहवर्धन भी किया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


