मध्यप्रदेश का नम्बर एक बना रतलाम जिला: ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सम्पत्ति कर 6.99 करोड़ और जल कर p1.20 करोड़ अधिक वसूल कर निगम बन गया प्रदेश में नम्बर वन !

संपत्तिकर व जलकर वसूली का कीर्तिमान।

प्रतिशत जिला रतलाम नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर आकर इतिहास रचाया।

इस पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया व निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर तथा जलकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर सम्मान करते हुए बधाई दी।महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि संपत्तिकर की वसूली बीते वर्ष 13.52 करोड़ थी जो इस वर्ष 20.51 करोड़ पर पंहुच गई हैं।

Youtube channel par dekhne ke liye ????????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस तरह गत वर्ष की तुलना में 6.99 करोड़ अधिक है। इसी तरह जलकर की गत वर्ष वसूली 6.45 करोड़ थी जो इस वर्ष 7.65 करोड़ पर पंहुच गई है इस तरह गत वर्ष की तुलना में 1.20 करोड़ अधिक है। संपत्तिकर व जलकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मेहनत का ही फल है कि संपत्तिकर व जलकर वसूली प्रतिशत में रतलाम नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इस सम्मान के हकदार नगर के नागरिक भी हैं जिन्होने तत्परता से संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराई है।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, हरीश मिश्रा, देवेन्द्र पुरोहित, सतीश यादव, जितेन्द्र उपाध्याय सहित संपत्तिकर व जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें!

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!