भव्य चुनरी यात्रा: श्रद्धा, भक्ति और हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ माता पद्मावती से माता गढ़खंखई तक ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में प्रति वर्ष अनुसार भव्य चुनरी यात्रा: श्रद्धा, भक्ति और हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ माता पद्मावती से माता गढ़खंखई तक ।

युटुब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रतलाम, 4 अप्रैल 2025: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को धार्मिक आस्था और मातृशक्ति की महिमा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा जब श्री पद्मावती माताजी मंदिर, राजमहल से श्री गढ़खंखई माताजी मंदिर, राजापुरा तक भव्य एवं विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 111 फीट लंबी चुनरी और 111 भगवा ध्वजों के साथ श्रद्धा, संकल्प और हिन्दू राष्ट्र की कामना को समर्पित होगी।

भक्ति, अनुशासन और सेवा की मिसाल बनेगी चुनरी यात्रा ।

आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका एवं उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तों की गहरी आस्था का प्रतीक है। संत-महात्माओं की पावन उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा, जिसके पश्चात मां पद्मावती जी एवं मां चामुण्डा जी को ग्यारह-ग्यारह फीट की चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा और विशिष्ट संतों, समाजसेवियों का सम्मान समिति द्वारा किया जाएगा।

 

 

 

ऐसे होगी चुनरी यात्रा की भव्यता:

यात्रा में घोड़े पर भगवा ध्वज लिए घुड़सवार, विशेष साउंड सिस्टम वाहन, बैंड-ढोल और कतारबद्ध वाहन रहेंगे।

यात्रा राजमहल से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए 39 किमी की दूरी तय करेगी।

यात्रा के मार्ग में 40 से अधिक स्थानों पर चाय, पानी, स्वल्पाहार तथा ठंडाई की सेवाएं सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। 

अष्टमी की सुबह 6 बजे श्री गढ़खंखई माता मंदिर, राजापुरा पहुंचकर श्रद्धालु माता रानी को चुनरी समर्पित करेंगे, एवं हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ यह पावन यात्रा पूर्ण होगी।

सभी धर्मप्रेमी भक्तजन इस अद्भुत धार्मिक यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

नारद न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश ।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!