दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर पत्थरबाजी, कार सवार बाल-बाल बचे।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम, मध्य प्रदेश:
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने पुलिस को चुनौती देते हुए पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना थांदला टोल नाका पार करने के कुछ ही देर बाद हुई, जब एक कार पर अचानक पथराव शुरू हो गया।

कार में सवार अकील खान ने बताया कि वे अपनी पत्नी को सैलाना छोड़कर लौट रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। कार चला रहे ड्राइवर सद्दाम शाह ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि स्पीड बढ़ाकर कार को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। कार को धामनोद टोल नाके पर रोका गया, जहां टोल कर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी गई।

बाद में अकील खान ने धामनोद पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उनका कहना है कि अगर ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ता या कोई पत्थर सीधे सिर पर लगता, तो जानलेवा हादसा हो सकता था।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटनास्थल थांदला थाना क्षेत्र में आता है। मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है, और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। पुलिस पत्थरबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह घटना पुलिस के तमाम सुरक्षा इंतजामों को सवालों के घेरे में ला देती है। हाईवे पर लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं न सिर्फ आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं, बल्कि यह दर्शाती हैं कि असामाजिक तत्व अब भी बेखौफ हैं।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!