रतलाम जिले के ग्राम कमेड़ में सांप्रदायिक तनाव,।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

 प्रशासन ने हालात पर पाया काबू
जनता से शांति बनाए रखने की अपील
रतलाम, मध्य प्रदेश | दिनांक: 07 अप्रैल 2025
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमेड़ में सोमवार सुबह एक युवक पर चाकू से हमले की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। मामूली विवाद से शुरू हुई यह घटना देखते ही देखते सांप्रदायिक स्वरूप ले बैठी। लेकिन प्रशासन की तत्परता और पुलिस बल की सतर्कता ने हालात को तुरंत काबू में कर लिया।

 

 

 नारद न्यूज़ 24 प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमेड़ निवासी वली मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर धनेसरा निवासी लालसिंह पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और कुछ आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। साथ ही दोनों पक्षों के बीच पथराव की सूचना भी प्राप्त हुई। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन हरकत में आया।
प्रशासन का त्वरित एक्शन:
एडिशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
ADM डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, SDM विवेक सोनकर, एवं तहसीलदार पिंकी साठे ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और शांति की अपील की।
रतलाम नगर निगम से मंगवाए गए दमकल वाहन द्वारा दुकानों में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 
शांति की अपील और समाज को संदेश:
जिला प्रशासन ने जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, और सहयोग करें ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। इस प्रकार की घटनाएं हमारे समाज को कमजोर करती हैं – हमें एकजुट रहकर शांति, समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
ज्यादा ख़बरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!