भोपाल, 23 अप्रैल 2025:
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि 2023-24 के अंतर्गत वल्लभ भाई पटेल,
पटेल मोटर्स, इंदौर द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ राशि ₹1,51,000/- का स्वेच्छा से प्रदान किया गया योगदान सराहना का विषय बना हुआ है। इस उदार सहयोग के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगुभाई पटेल द्वारा दिनांक 23 अप्रैल को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान को प्राप्त कर पाटीदार समाज में विशेष उत्साह और गर्व की लहर देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले सात वर्षों से पाटीदार समाज के प्रतिनिधि राज्यपाल द्वारा लगातार सम्मानित हो रहे हैं, जो समाज की सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता को दर्शाता है।
नारद न्यूज़ 24 के यूटबब चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें और पाएं ताज़ा सच का पर्दाफाश 👇👇👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पाटीदार समाज जनों का यह निरंतर योगदान न केवल समाज सेवा की प्रेरणा बन रहा है, बल्कि प्रदेश और देश में समाज के सकारात्मक और उत्तरदायी चरित्र को भी उजागर कर रहा है। इस सहयोग से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सहायता मिलेगी, जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं या उनके परिवारजन हैं।

सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, पाटीदार समाज ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि समाज का विकास केवल आर्थिक समृद्धि से नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन से भी होता है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


