मंदसौरजिले मे बड़ा हादसा हो गया नारद न्यूज़ प्राप्त जानकारी के अनुसार।
: हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। कार सवार घायल मुकेश के अनुसार, वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत 10 से 11 लोग सवार थे। सभी अंतरी माता के दर्शन करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि, हादसे में टक्कर लगने वाले मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी अंबाखेड़ी की मौत हुई है। जबकि, कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी कुए में ही मौत हो गई है। जानकारी ये भी सामने आई है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे हादसे में घायल होने वाले लोगों की भी मौत हो गई है।

घटना स्थल पर पहुंचे जगदीश देवड़ा
इधर, हादसे की जानकारी लगते ही मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी जिले के आला अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों और वाहन को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। माना जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है।हादसे का शिकार होकर घायल हुए कार सवार शख्स मुकेश को इलाज के लिए मंदसौर के जिला अस्पताल लाए गए मुकेश ने बताया कि, कार में 10 से 11 लोग सवार थे। इनमें 4 महिलाओं और दो बच्चों के साथ अन्य पुरुष सवार थे।
यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक को टच करें।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
हादसे का शिकार सभी लोग रतलाम जिले के जावरा के अंतर्गत आने वाले जोगी पिपला के रहने वाले हैं और अंतरी माता के दर्शन करने जा रहे थे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


