जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतारने वाले तीन नाबालिक सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर जानलेवा हमला करने वाले तीन नाबालिक सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 01.05.25 के शाम करीब 07.30- 8.00बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक महेश राठौर की हत्या कर दी गई थी। महेश अपने साडू भाई विशाल मालवीय के मकान के विवाद को सुलझाने विशाल के माता-पिता के पास हुसैनी नगर आया था दोनों पक्षों में विवाद होने पर विशाल के माता-पिता की मदद करने आए रिश्तेदारों व दोस्तों ने मिलकर मारपीट की वह मारपीट में महेश राठौर की हत्या हो गई ।

 

उक्त घटना पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 344/25 धारा 103(1), 118(1),3(5)BNS का आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा हत्या करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर टीम के द्वारा हत्या के आरोपी जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम व तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिक आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।

हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*गिरफ्तार आरोपी-* 1,. जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम

2. नाबालिक आरोपी

3. नाबालिक आरोपी

4. नाबालिग आरोपी

 

*सरहानीय भूमिकाः-* निरी. रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी उ.नि.देवीलाल पाटीदार, HC अंकलेश्वर, आर बिलर सिंह, आर दीपक सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!