सुने मकानो मे चोरी करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

*//थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा 07 सुने मकानो मे चोरी करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मश्रुका व वाहन किए बरामद //*

*घटना का विवरण –* आरोपी के द्वारा दिनांक 07.05.25 की रात्री मे सखवाल नगर रतलाम से एक एक्टीवा सफेद रंग की MP43DV0869 तथा शुभम सृष्टी कालोनी रतलाम से सुने मकान के दरवाजे का नकूचा तोड़कर तथा कस्तुरबानगर सेन्ट्रल प्लाजा मे सुने मकान से नकूचा तोडकर सोने चांदी के आभूषण , तथा इसके पूर्व 29.04.25 की रात्री मे एम.बी. नगर से एक टीवीएस एक्सेस वाहन एम.पी.43जेड ए 1237, तथा पुखराज कालोनी रतलाम मे सुने मकान मे ताला तोड़कर चांदी का आभुषण , दिनांक 26.10.24 की रात्री मे सिद्धार्थ नगर के सुने मकान मे ताला तोडकर चांदी के आभुषण एवं नगदी तथा वर्ष 2023 मे एक हीरो होण्डा स्पेलेन्डर वाहन चोरी होने की घटना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर टीम का गठन किया गया था ।

पूरी ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में दौराने वाहन चेकिंग के बंजली बायपास पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की एक्टिवा गाडी के चालक को रोकते चालक से नाम पुछते गुरदीप उर्फ लक्की पिता आनंद सिहं निवासी राजस्व कालोनी रतलाम होना बताया व वाहन सम्बंधी दस्तावेज पुछते नही होने पर वाहन के इंजन नम्बर चेसिंस नंबर उपरोक्त थाने के अपराध क्रमांक 362/25 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी होना पाया गया इस संबंध में गुरदीप की तलाशी ली गई तथा एक्टिवा वाहन की तलाशी लेते एक्टिवा गाडी की डिक्की में चोरी करने के औजार एवं सोने चांदी के आभूषण सोने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी,टाप्स, मोती आदि मिले। पुछताछ करते गुरदीप द्वारा उक्त वाहन को सखवाल नगर रतलाम से व सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कस्तुरबा,शुभम सृष्टि कालोनी, पुखराज कालोनी में घर के ताले तोडकर चोरी एवं एम बी नगर, सखवाल नगर, डाट की पुल से वाहन चोरी करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान के दौरान आरोपी की निशादेही सोने चांदी के आभूषण सोने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी,टाप्स, मोती दो एक्टिवा गाडी एक हिरो होण्डा स्पेंडर वाहन कूल किमती करीबन 08 लाख आरोपी के कब्जे से 3500/- रुपए नगदी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के विभिन्न अपराधो में जप्त किया गया । आरोपी को दिनांक 09.05.25 को माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा।

*आपराधिक रिकार्ड –* आरोपी गुरदीपसिंह उर्फ लक्की के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम मे 01 अपराध एवं जी.आर.पी. थाना रतलाम मे 01 पूर्व में चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

 

*महत्वपूर्ण भूमिका–* निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उनि. ध्यानसिंह सोलंकी,आर. रवि चन्देल व अभिषेक पाठक की आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका– उनि. केशरसिंह यादव, सउनि. प्रदीप शर्मा, सउनि. इशाक खान, सउनि. विनोद कटारा , प्र.आर. निरज त्यागी, प्र.आर. राधूसिहं, प्र.आर. नौशाद खान, प्रआर. धीरज गावडे, प्र.आर. रितेश पाटीदार, आर. महेन्द्र परमार आर. मयंक जाटव, आर. पवन व आर. विपुल भावसार सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather