रतलाम 20 मई 2025/ आज जनसुनवाई में गर्ल्स कॉलेज रतलाम की बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विक्रम विश्व विद्यालय की बी.कॉम तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होकर उन्होंने परीक्षा दी थी, ।
किन्तु परीक्षा परिणाम घोषित किये गये तो हम सभी छात्राओं को इंडियन इकोनॉमी विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया। हम सभी छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही का अनुरोध हैं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री वाय के मिश्र को समस्या का समाधान करने के लिये विश्वविद्यालय में संपर्क करने के लिए आदेशित किया।
प्राचार्य श्री मिश्र द्वारा विश्वविद्यालय में संपर्क कर छात्राओं की समस्याओं से अवगत करवाया। विश्वविद्यालय के संज्ञान में आते ही 26 छात्राओं में से 24 छात्राओं की अंकसूची में तत्काल संशोधन कर दिया गया हैं। छात्राएं अपनी पुनरीक्षित अंकसूची प्राप्त कर सकेगी।
दो छात्राओं की अंकसूची में तकनीकी समस्या के कारण संशोधन आज नहीं हो पाया है। कल दिनांक 21 मई को उनकी अंकसूची में भी संशोधन की कार्यवाही कर दी जाएगी। पुनरीक्षित अंकसूची पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कलेक्टर श्री राजेश बाथम एवं पूरी प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित कर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 82 आवेदन प्राप्त हुए।
निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424





