♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में आएं 30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश*

 

दिनांक 27 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

नारद न्यूज़ 24 टीवी युटुब चैनल पर देखने k लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी श्री किशोर पटनवाला, डीएसपी श्री अजय सारवान, डीएसपी श्री शेरसिंह भूरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक रंजीत सिंगार, निरीक्षक तूरसिंह डाबर आदि उपस्थित रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!