जनसुनवाई में 89 आवेदन पर हुई सुनवाई

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

रतलाम 27 मई 2025/कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 89 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में मांगु बाई पति रामचन्द्र निवासी ग्राम भेसोला तहसील ताल जिला रतलाम ने कृषि भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा किए जाने, विवाद करने एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की एवं उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिया। कल्याण पिता प्रभुलाल निवासी लालाखेंडा तहसील जावरा जिला रतलाम ने विगत तीन माह से बंद वृद्धा पेंशन चालू करवाने के लिए आवेदन दिया। कन्हैयालाल पिता थावर निवासी बडोदिया तहसील जावरा जिला रतलाम ने भूमि का सीमांकन करवाने के लिए आवेदन दिया। नंदकिशोर पिता दुलीचंद पांचाल निवासी सुभाष नगर रतलाम ने भूखण्ड की लीज नवीनीकरण करवाने का आवेदन दिया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बाबूलाल पिता मोहन निवासी लूनेरा तहसील रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण में गांव के ही निवासी बद्रीलाल पिता सिधुलाल, धर्मेंद्र पिता जगदीश द्वारा निरंतर विवाद कर मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की एवं विरोधियों पर कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया। शिवनारायण पिता केशुराम निवासी ग्राम बडावदा तहसील जावरा जिला रतलाम ने कृषि भूमि का अभिलेख दूरूस्त करवाने के लिए आवेदन दिया। महेश जोनवाल निवासी अंबेडकर नगर जावरा जिला रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन दिया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!