एक हजार के चेक को ‘एकयासी हजार’ कर निकाले 4 लाख 5 हजार, कोर्ट से 10 साल की सजा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

धोखाधड़ी का मास्टर प्लान: एक हजार के चेक को ‘एकयासी हजार’ कर निकाले 4 लाख 5 हजार, कोर्ट से 10 साल की सजा

रतलाम, 19 जुलाई। नारद न्यूज़ 24

धोखाधड़ी कर बुजुर्ग से 4 लाख 5 हजार रुपये निकालने वाले आरोपी को रतलाम न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। पांच वर्ष पुराने इस मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेश नामदेव ने आरोपी संजय सोलंकी (42 वर्ष), निवासी ग्राम मड़ावदा, तहसील खाचरोद, जिला उज्जैन, हाल निवासी पीथमपुर, को आईपीसी की धारा 420 में 7 वर्ष, धारा 467 में 10 वर्ष, धारा 468 में 7 वर्ष और धारा 471 में 7 वर्ष की कठोर कारावास तथा सभी धाराओं में 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

 

मामले की पैरवी शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार द्वारा की गई।

ज्यादा खबरों को देखने के लिए टीवी यूट्यूब चैनल पर,🫰👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस की सदस्यता लें और पाएं ताज़ा ख़बर।

घटना का पूरा खुलासा:

फरियादी बदरुद्दीन, नगर निगम रतलाम से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। सेवानिवृत्ति पर प्राप्त 7 लाख में से लगभग 4.5 लाख रुपये उन्होंने बैंक में जमा कर रखे थे। अर्जुन नगर में मकान का कार्य करवाने के दौरान आरोपी संजय सोलंकी ने खुद को इंदौर निवासी बताते हुए 15 लाख के लोन का झांसा दिया और भरोसा जीतकर स्टाम्प व चेक ले लिए।

20 जून 2020 को दिए गए पांचों चेकों पर फरियादी के समक्ष 1-1 हजार की राशि भरकर हस्ताक्षर कराए गए।

इसके बाद आरोपी ने सभी चेकों में “एक” के बाद “यासी” जोड़कर 81,000 रुपये प्रति चेक भर दिए और 4 लाख 5 हजार रुपए बैंक से निकाल लिए।

पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी:

रिपोर्ट थाना स्टेशन रोड रतलाम में दर्ज हुई।

आरोपी को 13 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया।

बैंक स्टेटमेंट से साबित हुआ कि आरोपी ने सेल्फ चेक से 2 लाख निकाले व 50-50 हजार चार खातों में ट्रांसफर किए।

आरोपी के घर व ससुराल से 1.48 लाख रुपये नकद व दस्तावेज बरामद हुए।

सबूतों की पुष्टि:

सभी चेक व जमा पर्चियां भोपाल लैब भेजी गईं,

जांच में पाया गया कि “यासी” शब्द बाद में जोड़ा गया था,

सभी चेक और अन्य दस्तावेज संजय सोलंकी की ही हस्तलिपि में थे।

आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है।

न्यायालय ने दृढ़ साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

हिन्दू हमले पर मुस्लिम के घर पर चला बुल्डोजर 👇👇https://youtu.be/ubeR_nW31jc?si=h5Sa-nXVV5xAXQKQ

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!