“सेल्फी बनी मौत का कारण – 17 वर्षीय काजल बह गई नहीं मिला सुराग”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा – पुल की रेलिंग पर फोटो खिंचवाते समय किशोरी नदी में गिरी ।

रतलाम। जिले के बड़ौदा गांव में मलेनी नदी पर रविवार शाम करीब 4:20 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 17 वर्षीय काजल पिरहार पुल की रेलिंग पर बैठकर अपने छोटे भाई से फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली नदी में गिर गई।

रतलाम बरसाती फोकस 👇👇

https://youtu.be/-pL4NcoNVd8?si=PkEMZ9atZImUOJ94

कैसे हुआ हादसा:

काजल अपने भाई के साथ पलदूना गांव से करीब 3-4 किमी दूर स्थित अंगठी बड़ौदा गांव में माताजी मंदिर दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद लौटते समय दोनों भाई-बहन पुल पर रुके और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थिति:

किशोरी के नदी में गिरते ही उसका भाई घबराकर गांव पहुंचा और पिता को सूचना दी।

देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और अफरा-तफरी मच गई।

ज़्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

ग्रामीणों, सरपंच नितेश धाकड़, पूर्व सरपंच आकाशेश शर्मा और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

नामली और पिपलौदा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू की।👇👇

https://naradhnews24.in

समाचार लिखे जाने तक काजल का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!