लोकायुक्त का बड़ा एक्शन – ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्ताए रतलाम।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने मंगलवार दोपहर रतलाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बांगरोद के सचिव महेश जाट को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
आरोप है कि सचिव महेश जाट ने शासकीय जमीन की रजिस्ट्री शून्य करने की कार्रवाई के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई एसडीएम न्यायालय के आदेश पर होना थी।
ज्यादा खबरों को देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को सब्सक्राइब करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
शिकायत और जाल बिछाने की कहानी
ग्राम बांगरोद निवासी राहुल बैरागी ने लोकायुक्त उज्जैन एसपी आनंद यादव को शिकायत दी थी।
शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उसके घर के पास की शासकीय जमीन की अवैध रजिस्ट्री करवा ली है।
इस पर एसडीएम न्यायालय (रतलाम ग्रामीण) ने रजिस्ट्री शून्य करने का आदेश दिया था।
आदेश के पालन हेतु सचिव महेश जाट ने राहुल बैरागी से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और उसे सही पाया।
रंगे हाथ गिरफ्तारी।
योजना के तहत डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम मंगलवार को रतलाम पहुंची।
और मख्यमंत्री के खूनी रिश्ते के गांव में पूर्व प्रधान मंत्री के पांव छू कर निकला कहर👇👇
https://youtu.be/TnmXIdrGeMc?si=YDr2RRLTDmf3vXul
बरबड़ रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास एक होटल पर जाल बिछाया गया।
शिकायतकर्ता ने होटल के अंदर सचिव को 10 हजार रुपए दिए और बाहर आकर टीम को इशारा किया।
लोकायुक्त दल तुरंत होटल में घुसा और सचिव को पकड़कर उसकी जेब से रिश्वत की रकम बरामद की।
गिरफ्तारी के बाद सचिव को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की गई।टीम में शामिल अधिकारी ने दिया अंजाम
निरीक्षक दीपक शेजवार, आरक्षक श्याम शर्मा, अनिल आटोलिया, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम और रमेश डाबर शामिल थे।
लोकायुक्त ने आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


