सेंट किट्स एंड नेविस सरकार द्वारा आमंत्रित — मल्लखंब खिलाड़ियों का रतलाम में भव्य स्वागत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। शहर का गौरव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है। रतलाम की ऐतिहासिक जवाहर व्यायामशाला के चार मल्लखंब खिलाड़ी—अमन सिंह सिसोदिया, एकता सोलंकी, रैना शर्मा और जागृति गोस्वामी—एक माह के अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन अभियान में हिस्सा लेकर सेंट किट्स एंड नेविस से रतलाम लौट आए हैं।

विदेश से लौटते ही रतलाम रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का ज़ोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों और व्यायामशाला सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों एवं जयघोषों के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। स्वागत रैली के रूप में उन्हें रेलवे स्टेशन से जवाहर व्यायामशाला तक गरिमापूर्ण जुलूस के साथ लाया गया।अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान बने रतलाम के खिलाड़ी।

सेंट किट्स एंड नेविस सरकार द्वारा विशेष आमंत्रण पर गए इन खिलाड़ियों ने पिछले एक माह में विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों को भारत की प्राचीन और गौरवशाली कला मल्लखंब का प्रशिक्षण दिया।

विदेशी नागरिकों ने भारतीय परंपरा और खिलाड़ियों की अद्भुत कौशल क्षमता की सराहना करते हुए मल्लखंब को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी खिलाड़ियों के इस अंतरराष्ट्रीय चयन और अभियान की जिम्मेदारी।जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, गौरव जाट और सचिव राजीव रावत द्वारा निभाई गई।व्यायामशाला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया, जो रतलाम और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।व्यायामशाला में पारंपरिक सम्मान — गुरु चरणों में नमन।स्वागत रैली व्यायामशाला पहुँचने के बाद सभी खिलाड़ियों ने सबसे पहले।

स्वर्गीय नारायणजी पहलवान की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान व्यायामशाला का प्रांगण उत्साह, सम्मान और गर्व के भाव से भर उठा।व्यायामशाला के वरिष्ठ सदस्य रहे उपस्थित खिलाड़ियों के स्वागत समारोह में।संचालक वैभव जाट, गौरव जाट, सचिव राजीव रावत सहित वरिष्ठ सदस्य—और खबरों को देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 

https://youtube.com/@mpnationalnews24

धन्ना उस्ताद, नरेंद्र सिंह राणावत, मनीष पुरी, अर्जुन सिसोदिया, अभिषेक पाल, यज्ञेश व्यास, विशाल पोरवाल, राजेश सोलंकी, गोविंद शर्मा सहित व्यायामशाला परिवार—उपस्थित रहे।सभी ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रतलाम और भारत का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रतलाम वासियों का आह्वान जवाहर व्यायामशाला परिवार ने रतलाम वासियों व खेल प्रेमियों से आह्वान किया कि ऐसे गौरवशाली क्षणों में सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और रतलाम की खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहभागिता निभाएँ।

निवेदक: वैभव जाट संचालक, जवाहर व्यायामशाला, रतलाम।👎👎👇📽️

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!