शहर मे जनता के बढ़ते दबाव पर प्रताप चौराहा बस स्टैंड क्षेत्र में चला विशेष अभियान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

SP के निर्देश पर यातायात पुलिस की सख्ती, अवैध पार्किंग और तीन सवारी पर चालानी कार्रवाई।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

शाम के वक्त शहर मे जनता के बढ़ते दबाव पर प्रताप चौराहा बस स्टैंड क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले के बनाए चालान यातायात नियमों के पालन की दी समझाइश।

रतलाम। आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम के स्पष्ट निर्देश पर सैलाना में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। बस स्टैंड एवं प्रताप चौराहा क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

इस दौरान ड्यूटी पर एलर्ट कमल सिंह आरक्षक रविन्द्र, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र, आरक्षक संजय, विजय गामी,अतिश एवं प्रशांत सहित पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने तथा सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की।

डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी ने नारद न्यूज़24 से चर्चा में कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क पर सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार SP के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!