बद्रीनाथ दर्शन के लिए उमड़ी जनता

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

उतरांचल में बद्रीनाथ के कपाट खुले बाबा के दर दर्सनार्थियों का रेला।

बद्रीनाथ धाम के कपाटआज12मई2024 को खुल चुके हैं। मंदिर को फूलों से बहुत खूब शानदार तरीके से सजाया गया है।

बद्रीनारायण जी श्री हरी का यह मंदिर उत्तराचल के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है।

इससे पहले ही 1 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्रीनाथ जी की स्वनिर्मित पाषाण शालिग्राम मूर्ति की विशेष पूजा की जाती है। आइए, जानते हैं नारद न्यूज 24 चैनल के माध्यम से बद्रीनाथ मंदिर की जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।


पाट 3 चाबियों से खुलते हैं। एक चाबी उत्तराखंड के टिहरी राजपरिवार के शाही पुजारी के पास है, दूसरी चाबी मेहता लोगों के पास है, जो बद्रीनाथ मंदिर के अधिकार धारक हैं और तीसरी चाबी भंडारी लोगों के पास है, जो भी मंदिर के अधिकार धारक हैं।

बद्रीनाथ मंदिर दो पहाड़ों के बीच स्थित है। इन पर्वतों को नारायण पर्वत के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, जगत के रचयिता भगवान विष्णु के अंश नर और नारायण ने इन्हीं पर्वत पर तपस्या की थी। अगले जन्म में नर का जन्म अर्जुन के रूप में हुआ और नारायण का जन्म भगवान श्री कृष्ण के रूप में हुआ।

शास्त्रों के अनुसार, बद्रीनाथ की मूर्ति शालग्रामशिला से निर्मित है। बौद्धों के शासन काल में बुद्ध की मूर्ति मानकर पूजा प्रारम्भ हुई। शंकराचार्य जी छह माह तक बद्रीनाथ धाम में रहे। बाद में वे केदारनाथ धाम गए।

राज्य उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर… बाबा के दर पर श्रद्धालुओं का रेला ।

TV9 भारत वर्ष के अनुसार उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और ‘बद्री विशाल लाल की जय’ के नारों के साथ सेना बैंड की मधुर धुनों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. . इस बीच बद्रीनाथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की गई.

 

बद्रीनाथ धाम में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर… बाबा के दर पर श्रद्धालुओं का रेला

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट

भक्तों के लिए आज से देश के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए. बद्री विशाल के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर भक्तों ने जमकर जश्न मनाया और ढोल नगाड़े बजाते दिखाई दिए हैं. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यमुनोत्री धाम यात्रा स्थगित करने की भक्तों से अपील की है. इस बीच बद्रीनाथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की गई.

 

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, ‘आज सुबह 6 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. हमारा पहला अभिषेक पूजन प्रधानमंत्री मोदी के नाम से किया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. कपाट खुलने के समय मंदिर परिसर में बारिश हुई, लेकिन भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई. हम भक्तों की यात्रा को सुचारू बनाने का प्रयास कर रहे हैं.’

 

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा, ‘आज श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं, हम सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं… हमारा प्रयास है कि यात्रा में किसी को कोई दिक्कत न हो और यात्रा संपन्न हो. शुरुआती दिनों में अधिक लोग व्यवस्थित तरीके से पहुंच रहे हैं, इसलिए मेरा अनुरोध है कि यात्रा के नियमों, बुकिंग, पंजीकरण, मौसम और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा शुरू करें.’

 

फूलों से सजाया गया है बद्रीनाथ धाम

उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और ‘बद्री विशाल लाल की जय’ के नारों के साथ सेना बैंड की मधुर धुनों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. श्री बद्रीनाथ धाम का मंदिर उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले के बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है. बद्रीनाथ धाम में प्रवेश के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया. बद्रीनाथ मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे चमोली जिले में गढ़वाल पहाड़ी पर स्थित है, जो भगवान विष्णु को

समर्पित है. ।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!