प्रदेश में मौसम ने ली करवट बांहों में समाए 14 लोगऔर74 फिसले।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

बदलते मौसम ने ली करवट 14 की मौत 74 घायल।

नारद न्यूज़ 24 दौलत पाटीदार जिला रतलाम।

 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले सहित देश में कई जगह मौसम बिगड़ने के साथ जनहानि हुई वहीं चुनाव के चलते अंतिम समय में बिजली गुल होने से समस्याओं का सामना करना पड़ा।

घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूल भरी आंधी के बाद एक बड़ा होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 से अधिक लोग घायल हो गए. लगभग 15 हजार वर्ग फीट से बड़े इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है, हालांकि अब अधिकारियों का कहना है कि इसे नगर निकाय की अनुमति के बिना किया गया था. दरअसल, सोमवार शाम को मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. इस आंधी की वजह से घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर एक विशाल होर्डिंग आकर गिर गया, जिसके नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में पुलिस और मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

जिस वक्त ये हादसा हुआ, तब पेट्रोल पंप के पास 100 से अधिक लोग मौजूद थे. होर्डिंग के गिरने के बाद वहां चीख पुकार मच गई. स्थानिय पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF की मदद से राहत और बचाओ का काम शरू किया गया, जो रात भर लगातार चलता रहा. तड़के 3 बजे तक होर्डिंग के अंदर दबे कुल 86 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. इस दौरान 14 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 74 घायलों का इलाज चल रहा है, जिसमें कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. इसके अलावा 31 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.।

  1. आईए देखते हैं नारद ने उसकी एक रिport

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!