नारद न्यूज 24
सिपाही संग ASI मैडम फरार: चुनाव ड्यूटी के बाद से नहीं लौटे, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, IG ने किया सस्पेंड ।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला एएसआई और आरक्षक फरार हो गए। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। फिलहाल दोनों ही पुलिसकर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।दरसल, ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना के ऑफिस में पांच साल से महिला एएसआई निशा जैन और सिपाही अखंड प्रताप सिंह यादव तैनात हैं। 7 मई को मतगणना में पेट्रोलिंग के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं सात मई को मतदान संपन्न होने के बाद दोनों अपने अपने घर पहुंचे। अगले दिन घर से ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। रात तक घर भी नहीं पहुंचे और दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

आईजी कार्यालय से भी लगातार दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद IG अरविंद सक्सेना ने दोनों को निलंबित कर दिया। महिला एएसआई के परिवार के लोग आईजी ऑफिस पहुंच गए। जहां आईजी अरविंद सक्सेना से मिलकर उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। महिला एएसआई कंपू इलाके में रहती है, इसलिए परिवार के लोगो ने कंपू थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
वहीं महिला ASI के परिवार के लोगों ने आईजी को बताया कि निशा और अखंड दोनों शादी करना चाहते थे। आरक्षक की जाति अलग होने की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए ही शायद दोनों साथ चले गए। वहीं पुलिस को सूचना मिली है कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों की दिल्ली में होने की खबर भी पुलिस अधिकारियों काे मिली है। आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि दोनों शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं। क्योंकि दोनों की शादी पहले नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिना बताए चले गए, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



