नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज 24

विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कालेज में पदस्थ एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नर्स हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबलपुर की रहने वाली नर्स किरण रैकवार मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में पदस्थ थी। मेडिकल कालेज परिसर में बने हास्टल में ही वह रहती थी।

गुरुवार सुबह जब वह बाथरूम से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसकी रूममेट नर्स दीक्षा ने अन्य नर्सों को बताया। मेडिकल कालेज का स्टाफ वहां पहुंचा, लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!