लव के विवाद मे निर्दोष गौ वंश को जिंदा जलाया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जर,जोरू, धन और लव के विवाद मे निर्दोष गौ वंश को जिंदा जलाया।

नारद न्यूज़ 24 के अनुसार प्राप्त जानकारी घटनाक्रम में दो गाय जिंदा जली: दो पक्षों में विवाद के बाद घर में लगाई आग, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया चक्का जाम मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

गुर्जर समाज के दो पक्षों की आपसी लड़ाई में एक घर में आग लगा दी गई। इस घटना में दो गायों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

इनमे से एक गाय गाभिन थी। मामला घट्टिया थाना के पान बिहार चौकी अंतर्गत ग्राम पदमा खेड़ी का है। घटना के बाद बजरंग दल ने हंगामा करते हुए उज्जैन-झालावाड़ हाइवे पर जाम लगा दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

यूट्यूब वीडियो चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।????  https://youtube.com/@naradhnews2424?si=GbYXalAWRc19Kols

दरअसल पदमा खेड़ी के रहने वाले ओमप्रकाश गुर्जर ने जिस लड़की से लव मैरिज किया था, उसका पूर्व में शाजापुर के पास देवी खेड़ा के रहने वाले आत्माराम गुर्जर से 12 साल पहले सगाई सम्बद्ध हुआ था। इस मामले को लेकर आरोपी ने पदमाखेडी के रहने वाले ओमप्रकाश गुर्जर के घर पर जाकर लगातार परेशान कर 90 लाख की मांग की। जब रुपए नहीं दिए गए तो देर रात 3 बजे आरोपी ने फरियादी के कच्चे घर पर आग लगा दी। घटना में घर में बंधी 2 गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई।  

वहीं जब मामला बजरंग दल के संज्ञान में आया तो कार्यकर्ताओं ने उज्जैन-झालावाड़ मार्ग नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।

  1. जिससे 8 से 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया और बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई है। बजरंग दल ने आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग मान लेने के बाद चक्का जाम खुलवाया गया। इस दौरान मौके पर डीएसपी भारत सिंह यादव,तहसीलदार प्रकाश परिहार, थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा,जयंत डामोर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!