रतलाम। पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम मध्य प्रदेश द्वारा योग जागरण वाहन रैली आयोजित की
गई जो सायं 5:00 बजे से प्रारंभ की गई ।जिसका प्रारंभ हनुमान ताल से होकर कालिका माता मंदिर पर समापन किया जाएगा। जिसका रूट हनुमान ताल, राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय ,धान मंडी गणेश देवरी, बजाज खाना, चौमुखी पुल, घांस बाजार, माणक चौक ,डालू मोदी बाजार , महलवाडा ,मेहंदीकुई बालाजी, छतरीपुल, कोर्ट चौराहे से होते हुए कालिका माता मंदिर पर समापन हुआ। इसमें कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश पश्चिम इसमें तीन दिवसीय निशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर आयोजित किया जा रहा है जो दिनांक 27 से 29 मई 2024 तक प्रात: 5:00 बजे से 7:30 बजे तक स्थान कालिका माता उद्यान संस्कृतिक मंच रतलाम में रहेगा। इसका आयोजन युवा भारत मध्य प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।वाहन रैली में प्रेम पूनिया युवा राज्य प्रभारी, उत्तम शर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरीश यादव,किसान सेवा समिति जयश्री राठौर महामंत्री महिला पतंजलि योग समिति, युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, राजमल कुमावत, प्रकाश चंद्र बिलाला, राजेश चांदवानी, जगदीश कुशवाह, दया किशन यादव, ओम प्रकाश यादव, हीरालाल चौहान, मनीष बैरागी, अश्विन कुमार पट्टनी ,विकास जाट, निखिल शर्मा, हरीश व्यास, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार शाखा रतलाम आप सबको आमंत्रित करता है की निशुल्क इंटीग्रेटेड विशाल निशुल्क योग शिविर में पधारकर लाभ लेवे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


