, निर्माण कार्य पड़ा मंद, मरीज परेशान –
गोल्ड पार्क के लिए दी गई जमीन के बदले जिला अस्पताल में किए जाने वाला निर्माण कार्य धीमा पड़ गया है. चल रही पिछले निर्माण कार्य में विपक्ष पार्टियों ने रोड़े अटकाये कर आरोप प्रत्यारोप लंबी कतार के आचार संहिता लागू हो गई।अटकल बाजी में चलते विधानसभा चुनाव शुरू हो गए। ओर अब बिल्डिंग का निर्माण कार्य कछुआ की चाल से चलने लगा, जो अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है. ।
अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य धीमा हुआ है, लेकिन काम जारी है।
कछुआ की चाल से हो रहा है रतलाम जिला अस्पताल का निर्माण कार्य। लंबे समय से अटका पड़ा गोल्ड पार्क प्रोजेक्ट अब जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण में भी रोड़ा बना हुआ है. प्रोजेक्ट की शुरुआत आनन फानन में जिला अस्पताल के पिछले हिस्से की पुरानी बिल्डिंग को गिराकर कर दिया गया था ।
इस प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार के चलते जिला अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीजों को जगह नहीं मिलने से उन्हें मेडिकल कॉलेज ही जाना पड़ रहा है. नारद न्यूज 24की जानकारी मे शासकीय आर्ट एंड साइंस कॉलेज के समीप स्थित करीब 2 लाख वर्ग फीट जमीन दी गई है. इसके लिए रतलाम विकास प्राधिकरण को रिडेंसी फिकेशन योजना के तहत जिला अस्पताल परिसर में 300 बेड का अस्पताल, 1 हजार सीट का ऑडिटोरियम और अधिकारी के जर्जर क्वार्टरों का नए सिरे से निर्माण कार्य करना है. इसके लिए जबलपुर के समदड़ीया ग्रुप को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई और एजेंसी एमपी हाउसिंग बोर्ड को बनाया गया है.
वहीं, 1 हजार सीट के ऑडिटोरियम और कर्मचारियों के आवास के कार्य की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है. जिम्मेदार अधिकारी और गोल्ड पार्क प्रोजेक्ट लेने वाली कंपनी के लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुना|
Author: Deepesh patidar
Engineer


