जिला चिकित्सालय रतलाम में सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

रतलाम सिविल अस्पताल के लिए मरीज की देखभाल के साथ इलाज के लिए आम नागरिक को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
पीड़ित मैरिज किसी भी दिन किसी भी समय जिला अस्पताल में जा सकेंगे उनका इलाज मिलेगा इसके लिए अस्पताल में नई व्यवस्था बना दी गई हैं जिसके अंतर्गत सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 तक और शाम 5:00 से 6:00 बजे तक ओपीडी रहेगी इसमें सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे इसके अलावा दो दिन लगातार अवकाश होने की दशा में दूसरे दिन ओपीडी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगी भर्ती मरीजों को देखने के लिए सुबह और शाम दोनों बार राउंड डॉक्टर लेंगे ।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=-1Nume60Olju5EvE
इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक दोपहर 2:00 से रात 8 बजे तक और रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक लगाई जाएगी इसके संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर एस सागर स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


