नारद न्यूज 24* दौलतराम पाटीदार प्रधान संपादक जिला रतलाम,।मध्य प्रदेश का मामा मध्यप्रदेश से अब देश का महा नायक मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनने वाले हैं ।
बीजेपी को बंपर जीत दिलाने के बाद शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका तय हो गयी है।
9 जून को वह नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर शपथ लेते नजर आएंगे। मध्यप्रदेश में प्रचंड जीत के बाद से इनाम के तौर पर शिवराज को केंद्र सरकार में बड़ी भूमिका मिलने की चर्चा ने तेज तूफान दिखाई दे रहा हैं। देश में bjp नरेंद्र मोदी सरकार की कोर टीम में शिवराज सिंह चौहान के रहने की संभावना बढ़ गई है। चर्चा की चुस्की में है दिखाई दे रहा है कि अमित शाह अब बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर संगठन की कमान संभालेंगे और शिवराज सिंह चौहान को गृह मंत्रालय सौंपा जा सकता है।
हालांकि इस बात की भी चर्चा गर्म है की जेपी नड्डा की जगह अब शिवराज सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है जे पी नड्डा का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो रहा है। 18 साल तक लगातार सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में जाने के कयास मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लगाए जा रहे थे। https://youtube.com/@dolatramkulmbi
मोहन यादव के प्रदेश मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज थोड़े मायूस दिखे, मगर उन्होंने जल्द ही खुद को नए रोल के लिए तैयार कर लिया। लोकसभा चुनाव में शिवराज न सिर्फ प्रत्याशी बने, बल्कि पूरे राज्य में मिशन-29 सीटों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने अपने अंदाज में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उनकी मामा वाली छवि और योजनाओं का असर लोकसभा चुनाव परिणाम में भी दिखा। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज की और पहली बार सभी 29 सीटों पर कब्जा कर लिया। इस तरह शिवराज सिंह चौहान बहुत कम समय में पीएम मोदी के भरोसेमंद सेनापति फोकस के तौर पर उभरे। वहीं नरेंद्र मोदी पहली बार किसी गठबंधन की सरकार की अगुवाई करने वाले हैं ।
इसलिए उन्हें अपनी कोर टीम और महत्वपूर्ण मंत्रालय में विश्वसनीय अनुभवी नेताओं की जरूरत है। पिछली सरकार में उन्होंने अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया था। यूपी में करारी शिकस्त के बाद अमित शाह को दोबारा संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। इस बदलाव के बाद शिवराज सिंह चौहान ही ऐसे नेता हैं, जो उनकी कमी पूरी कर सकते हैं।https://chat.whatsapp.com/EnDhWlH1Lp2B5DFX2cF0id
गृह मंत्रालय पर राजनाथ सिंह की दावेदारी हो सकती है, जो पहले भी इस विभाग को देख चुके हैं। मगर भारत को अनुभवी रक्षा मंत्री की जरूरत है, इसलिए शिवराज सिंह गृह मंत्रालय मिलने पर मुहर लग सकती है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


