जल गंगा संवर्धन अभियान के चलते ग्राम कुंडा में जल तथा कलश यात्रा ।

रतलाम 06 जून 2024/ नमामि गंगे अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंडा में गुरुवार को जल जागरूकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की, महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से रही।https://chat.whatsapp.com/EnDhWlH1Lp2B5DFX2cF0id
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान के तहत जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम हाथ में लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार रतलाम जिले में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। बड़ी संख्या में जल संरक्षण तथा जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। कुंडा में आयोजित संगोष्ठी में जल के महत्व तथा संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभी इस गांव में एक तालाब का काम पूर्णता की ओर है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी 16 जून तक रतलाम जिले में पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा साफ-सफाई की जाएगी, नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, वृक्षारोपण होगा।
https://youtube.com/@dolatramkulmbi ।
जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए संगोष्ठी प्रतियोगिताएं कलश यात्रा चौपाल बैठक आदि गतिविधियां की जा रही है।ं
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


