पीवीसी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

धार जिले के पीथमपुर सेक्टर 3 तीन में पीवीसी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पीथमपुर क्षेत्र से जुड़े हुए धार बदनावर से भी फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आज की लगी हुई लगता फैक्ट्री से 10 किलोमीटर दूर तक आसानी से देखी जा रही हैं।आस-पास पानी की कमी होने के कारण आग बढ़ती गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सुलावड के पास सिग्नेट पीवीसी कंपनी है, जो प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान बनाती है।https://chat.whatsapp.com/EnDhWlH1Lp2B5DFX2cF0id

सुबह करीब 7 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के आसपास कोई संसाधन नहीं होने से यह बढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और दूसरे उद्योगों की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यहां पाई के कई टैंकर भी पहुंचाए जा रहे हैं।इंदौर एयरपोर्ट से फायर ब्रिगेड का विशेष वाहन भी यहां पहुंच गया है।जानकारी के मुताबिक कंपनी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक रखा हुआ था। अब तक करीब 20 से ज्यादा टैंकर पानी का उपयोग हो चुका है। करीब 8से 10फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गए है। इंदौर, धामनोद सहित आस-पास के क्षेत्र से भी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची हैं।

आग लगने के समय फैक्ट्री में नहीं था कोई कर्मचारी जानकारी के मुताबिक जिस समय अल सुबह आग लगी उस समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। फैक्ट्री में सुबह आठ बजे से काम शुरू होता है। पीवीसी फैक्ट्री के आस-पास की फैक्ट्री में आग फैलने से रोकने के लिए उन पर भी पानी डाला जा रहा है। बड़ी एसपी अमित कुमार मिश्रा के साथ संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है।https://youtube.com/@dolatramkulmbi

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!