रतलाम 29 जून 2024 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत हुए शोभा जी तायडे का हुआ भव्य सम्मान एवं स्वागत।
सेवा देने के उपरांत सेवा निवृत्ति होते हुए विद्यालय के तत्वाधान में उनका विदाई समारोह पूरे मान सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
इस विदाई अवसर पर शिक्षकों विद्यार्थियों एवं प्रबंधन समिति की तरफ से उन्हें पुष्प और माला गुलदस्ते उपहार शाल श्री फल भेट किया और कहा कि आपकी हर्षित बेला पर खुशियों मिले अपार यश कीर्ति सम्मान मिले और बड़े आपके सत्कार।
शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय डेलनपुर जिला रतलाम मध्य प्रदेश की तरफ से अभिनंदन पत्र समस्त शिक्षक गण मौजूदगी में प्रदान किया गया।शिक्षा विभाग से पधारो राजेश जी राठौर और जन शिक्षक गोहिल साहब ने अपने विचार व्यक्त किए। फिल्मी स्टाइल गाने के साथ बच्चों की तरफ से कहा में जिस दिन भुलादु तेरा प्यार जिंदगी में वो दिन आखरी हो मेरी जिंदगी का,, जवाबी कार्रवाई में मैडम की तरफ से,, बच्चों को कहा ये आंखे उसी रात हो जाए अंधी जिस दिन ना देखूं बच्चों को प्यार मेरी जिंदगी में,,।
सेवानिवृत हुए सहायक अध्यापिका का सैकड़ों लोगों ने किया भव्य सम्मान।
सेवानिवृत्ति पर हार्दिक वंदन अभिनंदन करता प्रशस्ति पत्र डॉ जे ऐल गोहिल एवं Dr कमलेश राव द्वारा प्रदान किए गए।
सम्मान में अपनी शिक्षा विभाग आपने शिक्षा के सफलतम सेवा काल में अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 39 वर्ष 7 माह समर्पित किए हैं आपके सेवाकाल के यह वर्ष आपका कर्तव्य लिस्ट में ईमानदारी कड़ी मेहनत ज्ञान अनुभव माधुर्य गुण से दिए गए कार्यों के निष्पादन का प्रतिफल ही है।

आप बिना किसी अवरोध के शानदार एवं सम्मान के साथ सेवानिवृत हुए हैं। आपकी मृदु भाषी आती सहयोगी स्वभाव अनुशासन के साथ-साथ समय की प्रतिबंधित ही आपके महत्वपूर्ण सेवाकाल की सफलता है।
कार्यक्रम पूरा होने के उपलक्ष में गांव वालों सहित बच्चों ने विदाई सम्मान देकर अश्रु धर प्रवाहित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
वर्षो बिताए साथ शिक्षिकाओं से बिछड़ने से दिल की भावनाएं की बात गले से ऊपर जुबान तक नहीं आ पाई।
इस अवसर पर उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित करने के साथ सेवानिवृत सहायक अध्यापक शोभा जी तायडे महोदया ने शिक्षकों और ओर ग्रामीणों के सदस्यों का दबी आवाज में आभार व्यक्त किया।
और कहा कि जिस तरह आप सभी के सहयोग से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ विद्यालय को संचालित किया है इस तरह सभी शिक्षक आगे की शैक्षणिक कार्य पूरी लगन निष्ठा और अनुशासन के साथ संपादित करेंगे।
यही मेरे शुभेच्छा है और मैं शोभा तायडे सभी से आज आशा करती हूं कि भविष्य में जिस तरह मेरा सम्मान किया है बदलेमे मैं उसी तरह में शिक्षा संबंधी सहयोग कर हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास करती रहूंगी।
मैं सर्विस में नहीं रहते हुए भी निस्वार्थ भाव से आपके गांव में आकर बच्चों को शिक्षा देती रहूंगी एवं उन्हें चॉकलेट बिस्किट प्रदान कर सभी बच्चों स्नेह पूर्वक प्यार बांटती रहूंगी।
डेलनपुर स्कूल में बच्चों को शिक्षा प्राप्त करते समय गर्मी के मौसम में साफ और ठंडे पानी की अति आवश्यकता होती है। पंचायत में पानी लचीली सेवा के चलते समस्या के समाधान और निदान हेतु बालक बालिकाओं के लिए ठंडे पानी की बड़ी आरो वाटर मशीन सेवा निवृत्ति तायडे जी ने स्कूल को भेट की गई।
स्कूल हेड मास्टर देवदास जी बैरागी ने शासकीय विभाग के दस्तावेज पर सेवा निवृति हस्ताक्षर करवा कर ढोल नगाड़े के साथ विदाई दी गई।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
शिक्षक विभाग के साथ ग्रामीणों को भी ठंडे पानी का लाभ मिल पायेगा। कार्यक्रम के पश्चात स्कूल के शिक्षक शिकिकाएं मंडल द्वारा आने वाले समस्त ग्रामीणों और मेहमानों ओर स्कूल के सभी बच्चों को भोजन करवाया गया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


