स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन के नाटक से संचालक की खुल गई फाटक।
रतलाम के एक प्राइवेट स्कूल में 15 अगस्त के दिन पाकिस्तानी झंड़ा लहराया गया. जिसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता कूदे जंग रूपी मैदान में।

रतलाम में कलेक्ट्रेट के बाहर कर दिया हंगामा और प्रदर्शन कारियो ने जम की नारेबाज़ी।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल की मान्यता को रद्द करने की मांग करते हुए 2 दिन का समय दिया है.।
मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक निजी स्कूलों में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में नाटकीय चिंगारी मे आग का बवाल खड़ा हो गया है. बच्चों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति में पाकिस्तान के झंडे का प्रदर्शन करने का एक वीडियो सामने आया है. जिसके बाद एबीवीपी ने निजी स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर चक्का जाम कर दिया.रतलाम में एबीवीपी का हंगामा।
दरअसल, शहर के रामबाग स्थित निजी स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम में पाकिस्तानी झंडे के प्रदर्शन पर किया गया था. एबीवीपी कार्यकर्ता कलेक्टर राजेश बाथम को ज्ञापन देने पहुंचे थे. कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और एबीवीपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर ही चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए.

नोटिस में कहा गया है कि स्कूल ने देश की गरिमा और अखंडता की परवाह किए बिना बच्चों के दिमाग को प्रभावित करने की कोशिश की। इसमें कहा गया कि बच्चों में देश के खिलाफ जहर भरा जा रहा है। अगर स्वतंत्रता दिवस पर खुलेआम बच्चों द्वारा ऐसी देश विरोधी हरकतें की जा रही हैं तो समझा जा सकता है कि बाकी दिनों में उनके मन में देश के प्रति किस तरह की भावनाएं भरी जा रही होंगी। नोटिस में कहा गया है कि स्कूल की मान्यता तुरंत रद्द की जाए और बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला दिया जाए। नोटिस में कहा गया है, ”स्कूल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

हालांकी अपर कलेक्टर की समझाइश के बाद यह लोग माने और चक्काजाम खत्म किया.एबीवीपी कार्यकर्ता निजी स्कूल की मान्यता खत्म करने और प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं होती तो वे चक्काजाम करेंगे. इस दौरान एबीवीपी ने जिला कलेक्टर पर तानाशाही का आरोप लगाया है.
https://www.facebook.com/dolat.patidar
स्कूल के निदेशक दीपक पंथ ने बताया कि यह नाटक स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित था। झंडों का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दृश्य को दर्शाने के लिए किया गया था। इसमें दोनों देशों के झंडे थे। पंथ ने कहा कि किसी ने एक सीन फिल्मा लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हमारे पास स्क्रिप्ट है। हमने बच्चों को आजादी की कहानी बताने के लिए एक नाटक का आयोजन किया. हमने माफी भी मांगी है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


