दूध के कर्ज और बेटे का फर्ज न्यायालय मे प्रकरण दर्ज
कार्ड के आदेश पर बेटे पर छ इंडियन पैनल कोर्ड की धारा मे केस दर्ज,, रतलाम

ईमेज आधार पर आधारित हैं वास्तविक व्यक्ति से सम्बन्ध नहीं।
जुर्म और अत्याचार के चलते प्रकल्पो देश-विदेश के युवा पीडिया को ज्ञान दीक्षा संस्कार प्राप्त मापदंडो को ताक पर रख कर जुर्म की हद पार करने वाले मुंह पर सफ़ेद कपड़ा बांधे काले काम को अंजाम देने में कोई भी व्यक्ति अब पिछे नहीं। शर्म सार कर देने वाली अनेक खबरें जनता के बीच चलती आ रही हैं वहीं प्रदेश के रतलाम जिले से अग्रवाल समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का नाम जुड़ गया ।
जन्म देने वाली मां के कि प्रापर्टी पर अवैध तरह से करोड़ो रुपए बैंक के खाते से निकाल कर दुध का कर्ज अदा कर दिया।
बता दें कि नारद न्यूज़ 24 को प्राप्त के अनुसार
रतलाम शहर के एक खाद-बीज व्यापारी द्वारा अपनी मां के नाम फर्जी तरीके से बैंक से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन निकाल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।वृद्ध द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बाद भी जब आरोपित बेटे के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो मां ने न्यायालय में परिवाद पेश कर कार्रवाई करने की मांग की।
न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपित पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश के बाद स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने 76 वर्षीय विद्यादेवी अग्रवाल निवासी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में आरोपित बेटे 55 वर्षीय राजेंद्र अग्रवाल निवासी धानमंडी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए परिवाद पेश किया था। परिवाद में विद्यादेवी ने बताया था कि वह अपने छोटे बेटे नरेंद्र अग्रवाल व उसके परिवार के साथ रहती हैं।
उप मुख्यमंत्री रतलाम आगमन पर कार्यक्रम की ख़बर टीवी चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें ????????????????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
मकान के लिए लोन लेने बैंक गई थी वृद्ध मां कुछ समय पहले मकान निर्माण के लिए लोन लेने व बैंक ऑफ बड़ौदा की अलकापुरी शाखा गई थी। तब बैंक से उनकी सिबिल स्कोर जानकारी लेने पर बताया गया कि उनके नाम डेढ़ करोड़ रुपये का लोन चोला मंडलम बैंक में चल रहा है। जबकि उनके द्वारा उक्त लोन नहीं लिया गया है।इसके बाद वे चोला मंडलम बैंक (चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फायनेंस कंपनी लिमिटेड ) की महू रोड स्थित शाखा पहुंची तथा ब्रांच मैनेजर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 में विद्यादेवी के बड़े बेटे राजेंद्र अग्रवाल ने उक्त बैंक से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन लिया ह

जिसमें विद्यादेवी के नाम को एप्लीकेट के तौर पर जोड़ा गया है तथा विद्यादेवी के हस्ताक्षर भी है। साथ ही बैंक से यह भी बताया गया कि उक्त लोन सीए एजेंट रजनीश जैन द्वारा कराया गया है। इसके बाद उन्होंने रजनीश जैन से लोन के दस्तावेज प्राप्त किए, तब उन्हें पता चला कि बेटे राजेंद्र अग्रवाल ने उनके नकली हस्ताक्षर लोन दस्तावेजों पर करवाकर परिवादी को एप्लीकेट दर्शाकर लोन लिया है।थाना प्रभारी व एसपी को की थी शिकायत विद्यादेवी ने लोन दस्तावेज पर किए गए उनके हस्ताक्षर की जांच हस्ताक्षर विशेषज्ञ योगिता सिंह से कराई। हस्ताक्षर विशेषज्ञ ने यह निष्कर्ष दिया है कि चोला मंडलम बैंक के लोन एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर विद्यादेवी के स्वीकृत एवं सैंपल हस्ताक्षर से मेल नहीं होना पाए गए थे। इसके बाद विद्यादेवी ने 21 दिसंबर 2023 को माणकचौक थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत की थी।https://www.facebook.com/dolat.patidar
शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने दो जनवरी 2024, 14 व 21 मार्च 2024 को भी बेटे के खिलाफ एसपी को भी लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। इसे बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ धारा 417, 420, 465, 467, 468, 471 आदि के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


