हत्या-पुलिया के नीचे पाइप के अंदर मिली लाश, पत्थरों से कुचला…. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जूटी, डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा।

 

रतलाम, 21 जनवरी (नारद न्यूज़ 24)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक लाश बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला हत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलवाया गया है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली कि राजापुरा माताजी के पास केलकच्छ रोड पर एक पुलिया के नीचे पाइप में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे।

https://youtu.be/1C35f9IJkvA?si=ChAzxPHV9KzDf67l

पुलिस के अनुसार मृतक का शव पुलिया के नीचे पानी जाने के लिए लगाए गए पाइप के अंदर पड़ा हुआ था। मृतक को पत्थरों से कुचला गया है। मृतक के शरीर पर देवीलाल पिता प्रभु नाम लिखा हुआ है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने मृतक की शिनाख्त ग्राम देवीपाड़ा निवासी देवीलाल 50 वर्ष के रूप में की है। सूचना मिलने पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलवाया गया है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

error: Content is protected !!