आईटीआई रतलाम में माधवराव कामरेड ट्रॉफी का शुभारंभ, पहले ही दिन दिखा रोमांच

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

शासकीय आईटीआई रतलाम में माधवराव कामरेड ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ।

रतलाम।

शासकीय आईटीआई रतलाम के खेल मैदान पर इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में माधवराव कामरेड ट्रॉफी का आयोजन स्व. श्री कन्हैयालाल जी गोमे की स्मृति में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आज विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।
पहला मुकाबला – आईटीआई वॉरियर्स की शानदार जीत प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आपका अपना और आईटीआई वॉरियर्स के बीच खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईटीआई वॉरियर्स ने मुकाबला अपने नाम किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी आदरणीय शरद जी जोशी उपस्थित रहे। साथ ही प्रतियोगिता के संरक्षक श्रीनिवास राव यादव पहलवान एवं संयोजक, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भाजपा अजय जी गोमे विशेष रूप से मौजूद रहे।
दूसरा मुकाबला – वंदे मातरम ने रोमांचक जीत दर्ज की
दूसरा मुकाबला वंदे मातरम और देव फायर टीम के बीच खेला गया।
वंदे मातरम टीम की ओर से मोनू आंबा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 106 रनों का लक्ष्य दिया।
अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में वंदे मातरम टीम ने मात्र 3 रन से शानदार जीत दर्ज की।

अन्य खबर के लिए 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

तीसरा मुकाबला – आखिरी गेंद पर पलटा मैच
दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला यंग स्टार एवं नई शुरुआत टीम के बीच खेला गया।

 

यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें तौसीफ ने शानदार अर्धशतक लगाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नई शुरुआत की शुरुआत भले ही कमजोर रही, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया।

पुलिस ने ली   शपथ 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

इस मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय जी एवं श्री प्रवीण सोनी जी उपस्थित रहे।
खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

https://naradhnews24.in/archives/20448

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों की सराहना की गई।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!