ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रतलाम में ‘द केरला स्टोरी-2’ का फ्री शो” 400 महिलाएं और बच्चियां पहुंचीं लव जिहाद पर जागरूकता अभियान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम शहर में हिंदू जागरण मंच द्वारा महिलाओं और बच्चियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लव जिहाद जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म “द केरला स्टोरी-2” का विशेष निःशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गायत्री सिनेमा में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 400 से अधिक महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ रही उन घटनाओं के प्रति जागरूकता लाना बताया गया, जिनमें युवतियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन, शोषण या अन्य प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में फंसाने के आरोप सामने आते रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए समाज में जागरूकता बेहद आवश्यक है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म कुछ सत्य घटनाओं से प्रेरित विषयों को दर्शाती है और युवतियों को सावधान रहने का संदेश देती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया और अनजान लोगों से संपर्क के दौरान सतर्क रहना क्यों जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और युवतियों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि इस तरह की पहल से समाज में जागरूकता बढ़ती है और परिवारों को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन पर ध्यान देने की आवश्यकता समझ में आती है।

बड़ी खबर 👇 जज की पत्नी की हत्या या हार्ड अटैक रतलाम स्टेशन पर क्या हुआ 👎👎

https://naradhnews24.in/archives/20969

आयोजकों के अनुसार भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर व्यापक संवाद हो सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather