एपस्टीन फाइल मामले में कार्रवाई की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। शहर महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के इस्तीफे की मांग और तथाकथित एपस्टीन फाइल प्रकरण के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba के मार्गदर्शन एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Reena Satiya के निर्देश पर आयोजित किया गया।

इस दौरान रतलाम शहर महिला कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस पार्षद दल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन शहर तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि एपस्टीन फाइल प्रकरण में सामने आए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा नैतिक आधार पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।👇👇 करेला की रिपोर्ट,,,

https://naradhnews24.in/archives/20972

महिला कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, पार्षद दल की सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!