श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

उज्जैन। काल भैरव मंदिर में शनिवार शाम को श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।

मुंबई व बुरहानपुर से आए श्रद्धालुओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। भैरवगढ़ थाने में दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इंकार कर समझौता कर लिया और वापस चले गए। मारपीट के दौरान खासी भीड़ जमा हो गई थी।

टीआइ जगदीश गोयल ने बताया कि शनिवार को काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी थी। शाम को मंदिर में दर्शन की लाइन में लगे मुंबई व बुरहानपुर से आए श्रद्धालुओं के बीच लाइन में धक्का देकर आगे बढ़ने की बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से अभद्रता कर दी। जिसको लेकर मारपीट शुरू हो गई।

विवाद के दौरान दोनों पक्षों में शामिल युवकों के कपड़े तक फट गए। इस दौरान खासी भीड़ जमा हो गई। लोग विवाद सुलझाने के बजाए मोबाइल से वीडियो बनाने लग गए। सूचना मिलने पर भैरवगढ़ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले गया। यहां मुंबई व बुरहानपुर से आए श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से माफी मांग ली और पुलिस को शिकायत दर्ज करने से इंकार कर लिया। थाने में समझौता करने के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।

टीआइ गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं को समझाइश दी गई थी कि वह दर्शन करने के लिए आए हैं। यहां शांति से दर्शन करें। हालांकि दोनों पक्षों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। इस कारण उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। बता दें कि ग्रीष्म अवकाश के कारण इन दिनों उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में दर्शन व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात होने के कारण श्रद्धालुओं में विवाद की स्थिति बनती है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!