माधवराव सिंधिया मऊ रोड कृषि उपज मंडी रतलाम में आज किसानों और व्यापरियों की कृषि ऊपज अनाज का तौल को रोकते हुऐ हमाल बन्धुओं ने एकता कर हिमाली कार्य बंद कर दिया ।

मंडी सचिव उप संचालक एम एस मुनिया जी को ज्ञापन देकर हिमाली रेट दर बढ़ाने की मांग की है ।
हमाल ऐसोशियन के सुरेंद्र सिंह भाटी मंडी डायरेक्टर हमाल तुलावटी प्रतिनिधि एवम अज्जू भाई शेरानी हमाल यूनियन अध्यक्ष सहित अनेक हम्मालो ने मंडी उप संचालक को ज्ञापन दिया तथा वाचन करते हुए निवेदन किया हमाल बन्धुओं का कहना है कि 2013 को केंद्र सरकार और राज्य मंडी समिति ने जो हमाली रेट तय किए थे उसके मुताबिक ही आज तक हमें मजदूरी मिल रही हैं।

बढ़ती महंगाई के कारण इससे हमारा भरण पोषण नहीं हो रहा है और हमें हमारे परिवार के साथ जीवन व्यापन करने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी बोर्ड एवं रतलाम के वर्तमान अध्यक्ष से हमारा निवेदन है कि मंडी बोर्ड एवं किसान नेता और प्रतिनिधियों से संपर्क कर तालमेल बिठाकर एकता कर हमारे द्वारा किए गए कार्य के उचित हम्मालि रेट दर तय कर हम्माली में वृद्धि की जावे।
यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=iHgEv8yYNnV6Gf6P
नारद न्यूज 24 ने मंडी उप संचालक से पूछे गए सवाल अनाज बरदान की भरती वज़न और हमालों को दी जाने वाली राशी पर आज तक संशोधन नियमों का पालन क्यों नहीं हुआ जिस पर मिडिया और हम्माल को जवाब दिया और कहा की इस विषय पर चर्चा की जावेगी।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


