पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मध्यप्रदेश Madhya Pradesh के मशहूर कथावाचक और कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

राधा रानी को लेकर दिए बयान के बाद विवादों घिरे में पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. तुलसीदास पर दिए एक बयान को लेकर उनके खिलाफ उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत  निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और मौनी तीर्थ के पीठाधीश्वर सुमनानंद गिरि महाराज ने की है.

नाक रगड़ कर माफी मांगने की मांग

राधा रानी को लेकर विवादों में घिरे पंडित प्रदीप मिश्रा से नाक रगड़ कर माफी मांगने की मांग भी की गई है. श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के पुजारी पंडित रूपम व्यास जो कि गुरु सांदीपनि के वंशज भी हैं. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के राधा रानी वाले बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए नाक रगड़ कर माफी मांगने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मथुरा में प्रेमानंद महाराज से माफी नहीं मांगी तो वे पंडित मिश्रा के खिलाफ ,,(Court )कोर्ट जाएंगे.

तुलसीदास को लेकर दिया गया बयान ।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे गोस्वामी तुलसीदास जी को गंवार कहते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने कहा कि इस बयान से उनकी Feelings have been hurt. भावनाएं आहत हुई हैं ।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=ydxN2sGLz9LnR_Xa

https://youtube.com/@naradhnews2424?si=ydxN2sGLz9LnR_X

इस मामले के लेकर जांच अधिकारी डीएस रावत ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया है. निर्देश अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

राधा रानी को लेकर क्यों विवादों में घिरे थे  पंडित प्रदीप जी मिश्रा।

बता दें कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कथावाचन के दौरान राधा रानी को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z

उन्होंने कहा- ‘श्री कृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं है. राधा जी के पति का नाम अनय घोष है. उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था. राधा जी की शादी छात्रा गांव में हुई थी.’ इसके साथ ही पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के मायके को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद उनका काफी विरोध हो रहा है. ।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!