पांच बच्चों की मां का संबंध नाबालिक से तय नहीं हुवा रास्ते में साथीयों कि हवस का शिकार बनी महिला कि मौत।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

अज्ञात मडर कि गुत्थी सुलझी,,

मृतिका पांच बच्चों की मां को लेकर दूसरी शादी करवाने गए थे दो  आरोपी 16 साल के नाबालिक से जोड़ना चाहते थे संबंध।

उम्र अंतराल ज्यादा होने से  संबंध नहीं बना।

रास्ते में आते वक्त महिला से गैंग रेप कर मार दिया।

रतलाम जिले के रावटी थाना इलाके में माही नदी पुलिया के नीचे 12 June सामूहिक दुष्कर्म किया gang raped  के बाद एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जब वह विरोध करने लगी तो हत्या कर दी।

महिला के पांच बच्चे हैं और उसके पति का निधन हो चुका है। आरोपित महिला की दूसरी शादी कराने के लिए ले गए थे। रिश्ता तय नहीं होने पर दोनों महिला के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में शराब पीने के बाद अपनी जवानी की हवस को शान्त करने के लिए आरोपितों ने साथी  महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।विरोध के दौरान मारपीट भी की, जिससे महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद वे शव को माही नदी की पुलिया के नीचे फेंक आए थे। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था और उसके हाथ गमछे से बंधे थे।11 जून की रात आरोपितों के साथ गई थी ।

Oplus_131072

रतलाम एसपी राहुल लोढ़ा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि 12 जून को ग्राम बोरपाड़ा निवासी मुकेश डामोर ने पुलिस की सूचना दी कि माही नदी पुलिया के नीचे अज्ञात महिला की निर्वस्त्र लाश पड़ी है और दोनों हाथ गमछे से बंधे हुए हैं।

उसकी शिनाख्त वालारुंडी थाना शिवगढ़ निवासी 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई। पुलिस को महिला के स्वजन ने बताया था कि 11 जून की रात वह दो व्यक्तियों के साथ अपना मोबाइल लेकर गई थी। पीएम रिपोर्ट के बाद महिला के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट में हत्या की जानकारी सामने आई।पुलिस जांच के दौरान 22 वर्षीय सुरेश पुत्र बारजी देवदा निवासी व 20 वर्षीय विदेश पुत्र मंगू दोनों निवासी गुन्दी नाका थाना बाजना का नाम संदिग्ध के तौर पर सामने आया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया।

दो माह पहले हुई थी पहचान पुलिस को आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनकी महिला से करीब दो महीने पहले पहचान हुई थी। महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसके पांच बच्चे हैं। आरोपित उसकी दूसरी शादी कराने के लिए एक युवक के घर ले गए थे।युवक की उम्र महिला से काफी कम होने के कारण उसके स्वजनों ने शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद वापस लौटते समय रास्ते में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद आरोपितों ने महिला के विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया।

‏विरोध करने पर मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर आरोपितों ने महिला के हाथ बांधकर शव माही नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों से महिला का मोबाइल, कपड़े आदि जब्त किए हैं।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!