
खाकी हुई ख़ाख पुलिस डिपार्मेंट मे उड़ रही राख लड़की को सुपुर्द करने के लिए फरियादी से रिश्वत कि डिमांड।
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनता के रक्षक बनते चले जा रहे है भक्षक नाबालिग लड़की को सुपुर्द करने पर पहली किश्त 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते पुलिस उप निरीक्षक डबल ⭐ ⭐ को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार।
18 दिसंबर ( नारद न्यूज) पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के नेतृत्व में कारवाही के दौरान डबल स्टार को धरदबोचा।
यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
संवाद दाता को मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक प्रेमचंद पिता रूगनाथ , निवासी वार्ड नंबर 10, नलखेड़ा जिला आगर ने बताया कि मेरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री मेघा 16 नवंबर को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27 नवंबर को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपुर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया। वही मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19000/- और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और बघेलजी अभी 10000/- रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई।शिकायत के आधार पर आज दिनांक को ट्रैप दल का गठन किया गया।
पूरी ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए ???? ????
नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000/- रूपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है। ट्रेप दल सदस्य में डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा मौजूद रहे ।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


