रतलाम जिले के आदिवासी क्षेत्र में एक ही परिवार में शादी की खुशी कुछ ही समय के पश्चात मातम में बदल गई।
शादी हुए तीन चदिन ही हुए और दो भाई बहन ने खुदकुशी कर ली।
युटुब चैनल पर देखने k लिए ???? https://www.youtube.com/@naradhnews2424
20 वर्षीय दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय पहले चचेरी बहन ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। 15 वर्षीय बहन ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया तो कुछ देर बाद 20 वर्षीय भाई ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगाई। अभी तक दोनों के मौत का कारण सामने नहीं आया है।
ख़बर बाजना तहसील के जानकरा गांव में रहने वाली रीता (16) पिता खेमा चारेल ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर में कीटनाशक पी लिया।
परिजनों को जानकारी लगी तो वह झाबुआ जिले के बामनिया में इलाज के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन आधे रास्ते से वापस घर लौटे। घर मे गम का माहौल था। इस घटना के करीब एक घंटे बाद पास में रहने वाले चचेरे भाई राजपाल (20) पिता रायचंद खारेल ने घर से कुछ दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी गांव में लगी तो सनसनी फैल गई। फांसी की सूचना पर बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री, एएसआई योगेश निनामा, कांस्टेबल संतोष भूरिया, किशन मचार, शंकर शिंदे और तोलसिंह निनामा पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को बाजना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीएम के बाद राजपाल का शव परिजनों को सौंपा। इसके पहले पुलिस ने कीटनाशक पीने वाली बालिका के घर जाकर भी बाजना स्वास्थ्यकेंद्र पहुंचाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
दोनों के सुसाइड से खड़े हुए सवाल



