नहीं रहे राजपाल,,,रीता ने भी मौत को लगाया गले क्षेत्र मे सन्नाटा पुलिस जुटी जॉच मे।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

रतलाम जिले के आदिवासी क्षेत्र में एक ही परिवार में शादी की खुशी कुछ ही समय के पश्चात मातम में बदल गई।
शादी हुए तीन चदिन ही हुए और दो भाई बहन ने खुदकुशी कर ली।

युटुब चैनल पर देखने k लिए ???? https://www.youtube.com/@naradhnews2424

20 वर्षीय दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय पहले चचेरी बहन ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। 15 वर्षीय बहन ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया तो कुछ देर बाद 20 वर्षीय भाई ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगाई। अभी तक दोनों के मौत का कारण सामने नहीं आया है।
 ख़बर बाजना तहसील के जानकरा गांव में रहने वाली रीता (16) पिता खेमा चारेल ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर में कीटनाशक पी लिया।
परिजनों को जानकारी लगी तो वह झाबुआ जिले के बामनिया में इलाज के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन आधे रास्ते से वापस घर लौटे। घर मे गम का माहौल था। इस घटना के करीब एक घंटे बाद पास में रहने वाले चचेरे भाई राजपाल (20) पिता रायचंद खारेल ने घर से कुछ दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी गांव में लगी तो सनसनी फैल गई। फांसी की सूचना पर बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री, एएसआई योगेश निनामा, कांस्टेबल संतोष भूरिया, किशन मचार, शंकर शिंदे और तोलसिंह निनामा पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को बाजना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीएम के बाद राजपाल का शव परिजनों को सौंपा। इसके पहले पुलिस ने कीटनाशक पीने वाली बालिका के घर जाकर भी बाजना स्वास्थ्यकेंद्र पहुंचाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

 

दोनों के सुसाइड से खड़े हुए सवाल

 

दोनों मृतक चचेरे भाई-बहन है। दोनों के घर आसपास है। मौत का कारण सामने नहीं आया है। मृतक राजपाल की चार दिन पहले शादी हुई है। शादी के बाद यह घटना सामने आने पर कई सवाल खड़े हो गए है। बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री ने बताया मौत का कारण सामने नहीं आया है। राजपाल की चार दिन पहले ही शादी हुई है। मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के परिवार खेती-किसानी, मजदूरी करते है।

https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather