इंदौर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला।
पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी ट्रेन में टुकड़ों में मिला महिला का शव । नाराज न्यूज़ 24 जिला रतलाम संवाद दाता दीपेश पाटीदार को टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक बोरे के साथ रेगजीन के बैग में महिला का शव मिला। बैग में महिला के बिना अंग का कुछ शरीर और दूसरे बोरे में हाथ और नीचे का धड़ रखा हुआ था।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट के एवं सीसीटीवी कैमरा के आधार पर खुलासा किया जावेगा इंदौर
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


